VIDEO : 'इस साल दो गिफ्ट दूंगा तुम्हें', अर्जुन तेंदुलकर ने वीडियो कॉल पर किया बहन सारा से वादा

Updated: Sun, Aug 22 2021 22:31 IST
Image Source: Google

रक्षा बंधन के खास अवसर पर, आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर अपनी बहन सारा के साथ मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपनी बहन को दो गिफ्ट देने का वादा भी करते हैं।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें अर्जुन राखी के अवसर पर अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सारा अर्जुन को याद दिलाती हैं कि उसने पिछले साल उसे रक्षा बंधन के दौरान भी कोई उपहार नहीं दिया था। सारा के ये शब्द सुनकर दोनों हंसने लगते हैं।

इसके बाद अर्जुन मुस्कुराते हुए अपनी बहन को जवाब देते हैं और कहते हैं, "हां, तो मैं इस साल तुम्हें दो गिफ्ट दूंगा।" सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे शेयर भी कर रहे हैं। अर्जुन के अलावा, इस वीडियो में बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह, गेंदबाज युद्धवीर सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज आदित्य तारे भी अपनी बहनों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 की नीलामी में उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने ऐसे समय में अर्जुन पर दांव लगाया था जब लग रहा था कि वो अनसोल्ड जाएंगे लेकिन ज़हीर खान ने आखिरी कुछ सेकिंड में हाथ ऊपर उठाकर अर्जुन के मुंबई में शामिल होने पर मुहर लगा दी थी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें