मुंबई इंडियंस टीम ने यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के नौवें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया है। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है।

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी वाले मुंबई ने इस सीजन के ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों अंतिम गेंद पर मिली हार से उबरते हुए इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से हराया था।

दूसरी ओर, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाले सनराइजर्स को अब तक इस सीजन में जीत की तलाश है। उसने अपने पहले मैच में कोलकाता के हाथों हार मिली थी जबकि दूसरे मैच में बेंगलोर के खिलाफ जीत की स्थिति में होते हुए भी मैच हार गया।

वॉर्नर इस मैच में आईपीएल में 50 अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह इससे महज एक कदम दूर हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी यह उनका 40वां अर्धशतक होगा, जो कि किसी भी बल्लेबाज का किसी भी टीम के लिए सर्वाधिक अर्धशतक होगा। वहीं रोहित शर्मा, कप्तान के रूप में टी20 मैचों में 4000 रन बनाने से सिर्फ 28 रन दूर हैं।

टीमें :

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चहर, ऐडम मिल्न, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडेय, विजय शंकर, विराट सिंह, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, मुजीब-उर-रहमान

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार