मुंबई ने गुरुवार को हैदराबाद में आंध्र को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर क्वार्टर फाइनल (4) के लिए क्वालीफाई कर लिया, जहां उनका मुकाबला विदर्भ से होगा। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई टीम ने 230 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत कर टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाई। इसी के साथ आंध्र टूर्नामेंट से बाहर हो गया। 

Advertisement

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे सफल टी20 रन-चेज

लक्ष्य: 230 - मुंबई बनाम आंध्र, 2024

लक्ष्य: 227 - पांडिचेरी बनाम आंध्र, 2021

लक्ष्य: 222 - बड़ौदा बनाम तमिलनाडु, 2024 

Advertisement

लक्ष्य: 213 - केरल बनाम दिल्ली, 2021 

लक्ष्य: 213 - विदर्भ बनाम बंगाल, 2023 

आंध्र ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन श्रीकर भरत ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान रिकी भुई ने 31 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अश्विन हेब्बार ने 29 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई की तरफ से एक-एक विकेट शम्स मुलानी, शार्दूलत ठाकुर, तनुश कोटियन और मोहित अवस्थी ने हासिल किया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने मैच को 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर और 233 रन बनाकर मैच जीत लिया। अजिंक्य रहाणे ने 54 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 15 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 18  गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन की पारी खेली। सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली। चीपुरपल्ली स्टीफन ने आंध्र की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। केवी शशिकांत 2 विकेट लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार