4 नवंबर। नवंबर 8 से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम की घोषणा हो गई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम का पहला मुकाबला मिजोरम से नंबर 8 को होगा। आपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली 2019 का समापन 1 दिसंबर को होगा।
Advertisement
इस टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव करने वाले हैं तो वहीं सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सरफराज खान और धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा तुषार देशपांडे को टीम में जगह नहीं दी गई है।
Advertisement
मुंबई टीम: सूर्य कुमार यादव (C), जय बिस्सा, आदित्य तारे, सरफराज खान, जयदीप परदेशी, सिद्धेश लाड, शुभम रंजन, शम्स मुलानी, परीक्षित वलसांगकर, रौनक शर्मा, धवल कुलकर्णी , कृतिक हंगेवादी, दीपक शेट्टी, आकिब कुरैशी और द्रुमिल मटकर