18 मई, दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 51वें मैच में सीएसके की टीम का मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होना है। सीएसके की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है।

Advertisement

ऐसे में आजका मैच खासकर दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए काफी अहम है। गौरतलब है कि सीएसके की टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। ऐसे में आजके मैच में धोनी अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकते हैं।

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे मुरली विजय को आजके मैच में मौका मिल सकती है। आपको बता दें कि आईपीएल में मुरली विजय का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

अबतक मुरली विजय ने 101 मैचों के दौरान अबतक कुल 2523 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है।

आपको बता दें कि साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ ही मैच में मुरली विजय ने एक धमाकेदार शतक जमाया था। 

Advertisement

25 मई 2012 में मुरली विजय ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 58 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी। इस पारी में 15 चौके और 4 छक्के जमाए थे। मुरली विजय ने इस मैच में 194.82 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे।

ऐसे में हो सकता है कि आजके मैच में धोनी मुरली विजय को मौका दे सकते हैं। वैसे अबतक केवल एक ही मैच खेले हैं और सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे।

सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

धोनी (कप्तान), शेन वाटसन, मुरली विजय/ रायडु, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी नजीडी

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार