Murugan Abhishek Catch: साउथ अफ्रीका में आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC U19 World Cup 2024) खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। बीते गुरुवार (25 जनवरी) भारत का मुकाबला आयरलैंड की टीम से हुआ था जिसमें उन्होंने 201 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इसी बीच 19 वर्षीय खिलाड़ी मुरुगन अभिषेक (Murugan Abhishek) ने एक बेहद ही गजब कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

 
Advertisement

एक हाथ से लपका बुलेट कैच

Advertisement

अभिषेक का ये कैच आयरलैंड की इनिंग के 13वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय टीम के लिए धनुष गौडा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर बाएं हाथ के आयरिश बल्लेबाज़ जॉन मैकनेल ने एक तेज तर्रार शॉट जड़ा था।

मैकनेल के बैट से गेंद टकराने के बाद ऐसा लग रहा था कि मानो आयरिश बल्लेबाज़ को बाउंड्री मिलेगी, लेकिन इसी बीच शॉट कवर पर खड़े मुरुगन अभिषेक एक दीवार बन गए। अभिषेक ने यहां अपनी बाएं और कूदते हुए एक हैरतअंगेज कैच लपक लिया और ये देखकर सभी चकित रह गए। अभिषेक के कैच की खूब तारीफ हो रही है और फैंस तो जडेजा से अभिषेक की तुलना करने लगे हैं। यही वजह है ये वीडियो वायरल हो रहा है।

टूर्नामेंट का हाल

Also Read: Live Score

Advertisement

बात करें अगर टूर्नामेंट में भारतीय टीम की तो वो ग्रुप ए में शामिल है औऱ फिलहाल पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान है। इस ग्रुप में भारत के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड औऱ यूएसए की टीम शामिल है। ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम टॉप पर है। वहीं ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीतकर पहला पायदान प्राप्त कर रखा है। ग्रुप डी में पाकिस्तान की टीम टॉप पर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार