IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के खेमे से एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में किंग्स के युवा क्रिकेटर मुशीर खान को टीम की फ़्लाइट में अपने कप्तान श्रेयस अय्यर की नकल करते देखा जा सकता है। मुशीर की मिमिक्री इतनी सटीक थी कि उसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में, मुशीर को अय्यर जैसी ही आवाज़ में ये कहते हुए सुना जा सकता है, "सब चुप हो गए क्या?" मुशीर की मिमिक्री का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
वहीं, अगर पंजाब की बात करें तो उनका अगला मुकाबला लखनऊ के साथ होने वाला है। गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही पंजाब किंग्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जिसे PBKS ने 236 रन डिफेंड करके LSG से 37 रनों से जीता। इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने 48 गेंदों पर 91 रन ठोके थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाला है। इस मैदान की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जो कि दोनों ही रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। बताते चलें कि यहां खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने 18.5 ओवर में 220 रन चेज करके सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी।