Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test: बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट में शानदार पारी से इतिहास रच दिया।
मुशफिकुर ने अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा और वह ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में साथी खिलाड़ी मोमिनुल हक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 13 शतक दर्ज हैं।
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
मुशफिकुर रहीम- 14 शतक
मोमिनुल हक- 13 शतक
तमीम इकबाल- 13 शतक
नजमुल हुसैन शांतो- 9 शतक
लिटन दास- 6 शतक
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रहीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और अभी तक वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।
गौरतलब है कि बांग्लादेश इस मुकाबले में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने दो ओवर खेले लेकिन रनों का खाता नहीं खुल सका।
इससे पहले तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी 390 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में मिली 46 रन की बढ़त से बांग्लादेश की कुल बढ़त 436 रन की हुई। टॉप स्कोरर रहे मुशफिकुर रहीम, जिन्होंने 233 गेंदों में 137 रन की पारी खेली। रहीम के करियर का यह 14वां टेस्ट शतक है औऱ इस फॉर्मेट में वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 92 गेंदों में 69 रन और महमूदुल हसन जॉय ने 64 गेंदों में 62 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट, साजिद खान ने 3 विकेट, हसन अली ने 2 विकेट और मोहम्मद अब्बास ने 1 विकेट हासिल किया।