7 जुलाई। अपने बल्ले से प्रतिदिन नए रिकार्ड बना रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि वह कभी भी रिकार्ड के बारे में नहीं सोचते हैं क्योंकि उनका ध्यान टीम को जीत दिलाने पर होता है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ लीड्स में खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने अफने वनडे का 27वां शतक जमाया तो साथ ही इस वर्ल्ड कप में 5 शतक जमाने में सफल रहे।

Advertisement

रोहित ने शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। 

यह रोहित का इस विश्व कप में पांचवां शतक है और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

आपको बता दें कि मैच के बाद रोहित शर्मा और कोहली एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए और विराट ने रोहित शर्मा से उनके शानदार परफॉर्मेंस को लेकर बात की।

इसके साथ- साथ विराट कोहली ने उम्मीद जगाई है कि रोहित सेमीफाइनल में भी कमाल की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने का काम करें। गौरतलब है कि 9 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेल जाएगा।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार