मेलबर्न, 9 मई (Cricketnmore): बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बिग बैश लीग (बीबीएल) की फ्रेंचाइजी के बीच नीलामी जंग की वजह बन सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुस्तफिजुर पर आस्ट्रेलिया के कई फ्रेंचाइजी की नजर है। बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने आईपीएल के इस सत्र में अपनी यॉर्कर, धीमी गेंदों, कटर के साथ गेंदबाजी में विविधता से सबको प्रभावित किया है।

Advertisement

सात बीबीएल फ्रेंचाइजी के पास इस समय कम से कम एक विदेशी खिलाड़ी की जगह खाली है। सिर्फ मेलबर्न स्टार्स ने ही ल्यूक राइट और केविन पीटरसन को अपने साथ जोड़कर यह कोटा पूरा कर लिया है।

Advertisement

मेलबर्न रेनेगेड्स के पास मुस्तफिजुर को अपने साथ जोड़ने का सबसे अच्छा मौका है। उनकी आईपीएल टीम के कोच टॉम मूडी रेनेगेड्स टीम के निदेशक हैं। टीम के पास इस समय दो विदेशी खिलाड़ियों की जगह है। इसमें से एक जगह हरफनमौला खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो के आने से भर जाएगी।

मूडी का मुस्तफिजुर से अच्छा संबंध होना रेनेगेड्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार