17 फरवरी। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने एक खास बयान दिया है। शार्दुल ठाकुर ने कहा कि उनका सकारात्मक रवैया और देश के लिए खेलने का जुनून भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में काफी मदद कर सकता है। भले ही हाल के समय में शार्दुल ठाकुर अपनी गेंदबाजी में कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं और साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज में उनकी गेंदबाजी पर जमकर धुनाई हुई थी।

Advertisement

गौरतलब है कि कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में शार्दुल ठाकुर ने अपनी प्रभावित किया था। ऐसे में शार्दुल ठाकुर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि टी-20 वर्ल्ड कप में वो भारत के लिए अच्छा परफॉर्मेंस कर सकते हैं। 

Advertisement

शार्दुल ने आगे कहा कि उनका पूरा ध्यान इस समय टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनानें को लेकर कमर कस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पॉजिटिविटी और जनून भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में मदद कर सकती है।

इसके साथ - साथ शार्दुल ने कहा कि आईपीएल भी काफी अहम होने वाला है। शार्दुल ठाकुर आईपीएल में सीएसके की टीम का हिस्सा हैं। शार्दुल ठाकुर को विश्वास है कि टी-20 में अपने अच्छे परफॉर्मेंस को बरकरार रखने में सफल रहेंगे। 

वहीं शार्दुल ने न्यूजीलैंड दौरे के लेकर भी बात की और कहा कि मैं इस दौरे से उन गलतियों पर काम करूंगा जो मैंने इस दौरे पर की है। उनसे सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करूंगा। यह मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा था दूसरे भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में, मैंने काफी कुछ सीखा है।

भारतीय टीम के लिए मैंने अभी ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन मैं लगातार सीख रहा हूं। मैं इस समय उस दौर में हूं जिससे मैं अनुभव ले कर आगे अपने खेल पर इसका उपयोग कर सकता हूं। मैं अनुभवों से सीखकर भारत के लिए अच्छा करने की भरपूर कोशिश करूंगा।  शार्दुल ने टी-20 इंटरनेशनल में अबतक15 मैच में 21 विकेट लेने में सफल रहे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार