विशाखापट्टनम, 18 दिसंबर (CRICKETNMORE)| चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का मानना है कि रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए निर्णायक मुकाबले में एक ओवर में उनके द्वारा लिए गए दो विकेटों ने मैच का रुख बदल दिया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 215 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इसमें कुलदीप और युजवेंद्र चहल द्वारा लिए गए तीन-तीन विकेट काफी अहम थे। 

Advertisement

कुलदीप ने उपुल थरंगा (95) और निरोशन डिकवेला (8) के विकेट लेकर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। 

Advertisement

मैच के बाद कुलदीप ने कहा, "उनके बल्लेबाज विकेट पर जमे हुए थे और हम जानते थे कि मध्य ओवरों में हमें विकेटों की जरूरत है। मैंने दो विकेट एक ही ओवर में लिए और इससे मैच का रुख हमारी तरफ हो गया।"

 

उन्होंने कहा, "विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी अच्छी थी। हमें अच्छी खासी स्पिन मिल रही थी जिसे देखकर मुझे खुशी हुई।"कुलदीप को इस मैच में हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर अंतिम एकादश में जगह मिली थी। सुंदर बीमारी के कारण नहीं खेल सके। 

कुलदीप ने कहा, "मैंने अपनी गेंद की लैंग्थ पर भी काफी काम किया है। आपकी तैयारी काफी मायने रखती है। जब आप खेलते नहीं हो तो अभ्यास करते हो और अपनी फिटनेस तथा फील्डिंग पर काफी मेहनत करते हो। जब आपको मौका मिलता है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हो।"

कप्तान रोहित ने भी अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "आपके पास टीम में जब इस तरह के गेंदबाज होते हैं तो कप्तान के तौर पर आपका काम आसान हो जाता है। आप उनको गेंद देते हैं तो वो आपको विकेट देते हैं। जब भी हम मुश्किल स्थिति में फंसते हैं तो, वो हमें बाहर निकाल लेते हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार