वुमेंस टी-20 चैलेंज के तीसरे मुकाबले में नागालैंड की महिला क्रिकेटर किरण नवगिरे का ऐसा तूफान आया जो ट्रेलब्लेज़र्स को अपने साथ उड़ाकर ले गया। इस मैच में किरण ने अपना टी-20 डेब्यू किया और ये डेब्यू पूरी दुनिया सालो-साल याद रखेगी। उन्होंने स्मृति मंधाना के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 25 गेंदों मेंअर्द्धशतक बना दिया। 

Advertisement

किरण इस मैच से पहले ही काफी चर्चा का विषय बनी हुई थीं क्योंकि उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाया था और सब देखना चाहते थे कि वो बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करती हैं लेकिन उन्होंने अपनी हार्ड-हिटिंग बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया और अपने आदर्श धोनी की तरह लंबे-लंबे छक्के लगाकर समां बांध दिया। 

Advertisement

इस मैच में किरण ने लंबे-लंबे छक्के लगाए लेकिन उनके बल्ले से एक छक्का इतना लंबा था कि वो 89 मीटर दूर जाकर गिरा। महिला क्रिकेट में ऐसे लंबे छक्के मारते हुए शायद आपने हरमनप्रीत कौर को देखा होगा लेकिन अब एक और ऐसी खिलाड़ी आ गई है जो पुरुषों की भांति लंबे-लंबे छक्के लगा सकती हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि उनके बल्ले से सिर्फ यही छक्का 89 मीटर का निकला तो आप गलत हैं।

उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के देखने को मिले लेकिन इन 5 छक्कों में से ज्यादातर 80 मीटर से दूर जाकर गिरे। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस किरण की इस पारी की तारीफ कर रहे हैं। आउट होने से पहले किरण ने तूफानी बैटिंग की और सिर्फ 34 गेंदों में 69 रन बना दिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार