बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस का अहम विकेट हासिल किया, लेकिन इसके बाद मैदान पर माहौल थोड़ा गर्मा गया। 

Advertisement

ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मंगलवार (9 जून) को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की। 285 रन के लक्ष्य का बचाव कर रही मेजबान टीम ने शुरुआती ओवरों में ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बना दिया।

Advertisement

मैथ्यू शॉर्ट पहली ही गेंद पर गोल्डन डक होकर पवेलियन लौट गए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने मार्नस लाबुशेन को 1 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ही ओवर में एक और बड़ा झटका दे दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन नाहिद राणा ने उनकी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में नाहिद ने 147.9 KPH की रफ्तार से ऑफ स्टंप के आसपास बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर अतिरिक्त उछाल मिला। इंगलिस ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में चली गई।

इंगलिस 25 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। विकेट मिलते ही नाहिद राणा जोश में नजर आए और उन्होंने जोरदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसी दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ शब्दों का आदान-प्रदान भी हुआ।

मैदान पर कुछ सेकंड के लिए माहौल गर्म हो गया, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने बीच में आकर स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद मामला शांत हो गया और खेल आगे बढ़ता रहा। हालांकि यह घटना कैमरे में कैद हो गई और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई।

VIDEO:

Advertisement

नाहिद राणा का यह विकेट बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ क्योंकि उस समय ऑस्ट्रेलिया पहले ही दबाव में था। इंगलिस के आउट होने से मेजबान टीम को मुकाबले में और मजबूत पकड़ बनाने का मौका मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। टीम के लिए नजमुल हुसैन शांतो ने 86 गेंदों में 67 रन और तंजीद हसन तमीम ने 44 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेल अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं मोसद्देक हुसैन ने 70 गेंदों में नाबाद 86 रन बनाकर बांग्लादेश को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार