आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में खेले जा रहे अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। हालांकि, इस स्कोर तक पहुंचाने में नजीबुल्लाह जदरान (73) ने सबसे अहम किरदार निभाया।

Advertisement

जदरान ने अकेले दम पर पूरी टीम और करोड़ों फैंस की उम्मीदों का बोझ ढ़ोने का काम किया। इस दौरान उनके बल्ले से जमकर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। जदरान ने सबसे ज्यादा मिचेल सैंटनर की धुनाई करते हुए एक ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए।

Advertisement

ज़दरान ने 14वें ओवर की शुरुआत ही लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के के साथ की और इसके बाद अगली ही गेंद पर एक और लंबा छक्का जड़कर कीवी खेमे में खलबली मचा दी। ज़दरान का शिकार होने के बाद सैंटनर का चेहरा उतरा हुआ नज़र आया।

ज़दरान ने अपनी आतिशी पारी में कुल 6 चौके और 3 छक्के लगाए। हालांकि, ज़दरान के अलावा कोई और बल्लेबाज़ कीवी गेंदबाज़ों का सामना नहीं कर पाया और यही कारण था कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आखिरी तक बांधकर रखा। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार