Zimbabwe vs Afghanistan 2nd T20I: नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) के अर्धशतक और कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने रविवार (12 जून) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 21 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे जादरान ने 46 गेंदों में छह चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए, वहीं नबी ने 22 गेंद में एक चौके और चार छक्कों की बदौल नाबाद 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा हज़रतुल्लाह जजई ने 13 गेंद में 28 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए तेंदई चतारा ने दो विकेट, ल्यूक जोंगवे और रयान बर्ल ने एक-एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान के 170 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।  जिम्बाब्वे के लिए इनोसेंट काइया ने 54 रन, सिकंदर रजा ने  41 रन और तदिवानाशे मारुमानी बनाए,लेकिन बल्लेबाजी करने आए अन्य छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।  

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने दो विकेट, फजलहक फारूकी, निजात मसूद, मोहम्मद नबी और करीम जनत ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार