Namibia vs South Africa 1st ODI Match Prediction: नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 09 सितंबर को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि नामीबिया-साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कोई भी ODI इंटरनेशनल नहीं खेला गया है। हालांकि इनके बीच तीन T20I हुए हैं जिसमे से दो नामीबिया ने जीते और एक साउथ अफ्रीका ने जीतकर अपने नाम किया। 

NAM vs SA 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 09 सितंबर 2026
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

Namibia Cricket Ground, Windhoek Pitch Report

विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर एक संतुलित विकेट मिलने की संभावना है। यहां पर अब तक एक ही वनडे मुकाबला खेला गया है जो कि रन चेज करते हुए स्कॉटलैंड ने 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके नामीबिया से 7 विकेट से जीता था। ये मुकाबला साल 2026 के ही अप्रैल महीने में खेला गया था।  

NAM vs SA ODI Head To Head Record

कुल - 00
नामीबिया - 00
साउथ अफ्रीका - 00

NAM vs SA 1st ODI : Where to Watch?

नामीबिया-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NAM vs SA 1st ODI: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से मैथ्यू ब्रीत्ज़ेक, डेवाल्ड ब्रेविस और डुआन जानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो गेरहार्ड इरास्मस, रूबेन ट्रम्पेलमैन और जान फ्राइलिंककक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Namibia vs South Africa 1st ODI Probable Playing XI

Namibia ODI Probable Playing XI: माइकल वैन लिंगन, मलान क्रूगर, जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल।

South Africa ODI Probable Playing XI: कॉर्नर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन/ईथन बॉश, कॉर्बिन बॉश, डुआन जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका।

Namibia vs South Africa Today's Match Prediction

इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NAM vs SA 1st ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NAM vs SA Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Namibia vs South Africa Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार