Namibia vs South Africa 3rd ODI Match Prediction: नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि नामीबिया-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी विंडहोक के मैदान पर ही खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने 335 रन डिफेंड किए और नामीबिया पर 157 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले के हीरो कॉर्नर एस्टरहुइज़न थे, जिन्होंने 110 गेंदों पर 119 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
NAM vs SA 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 13 सितंबर 2026
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
Namibia Cricket Ground, Windhoek Pitch Report
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर एक संतुलित विकेट मिलने की संभावना है। यहां पर अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो चेज और एक रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। यहां ODI में पहली पारी का औसत स्कोर 293 रन रहा है।
NAM vs SA ODI Head To Head Record
कुल - 02
नामीबिया - 00
साउथ अफ्रीका - 02
NAM vs SA 3rd ODI : Where to Watch?
नामीबिया-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
NAM vs SA 3rd ODI: Player to Watch Out For
नामीबिया की टीम से गेरहार्ड इरास्मस, रूबेन ट्रम्पेलमैन और जे जे स्मिट स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो कॉर्नर एस्टरहुइज़न, मैथ्यू ब्रीत्ज़के और डुआन जानसेन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Namibia vs South Africa 3rd ODI Probable Playing XI
Namibia ODI Probable Playing XI: मालन क्रूगर, माइकल वैन लिंगन, जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), जान बाल्ट/जे जे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, वाल्डो स्मिथ, जैक ब्रासेल।
South Africa ODI Probable Playing XI: जॉर्डन हरमन, कॉर्नर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश/ईथन बॉश, डुआन जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, क्वेना मफाका/नकाबा पीटर।
Namibia vs South Africa Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NAM vs SA 3rd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NAM vs SA Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Namibia vs South Africa Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।