नामीबिया के स्टार ऑलराउंडर डेविड वीज़े (David Wiese) ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी टीम के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर दिया। जोफ्रा आर्चर द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर के दौरान आउट होने के बाद वीजे ने लौटते समय दर्शकों की तरफ बल्ला और हेलमेट उठाया। आर्चर और इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर उन्हें विदाई थी। 

 
Advertisement

मैच के बाद वीजे ने कहा, “ "मेरा मतलब है, [अगला] टी-20 वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है, मैं अभी 39 साल का हूं, इसलिए इंटरनेशनल क्रिकेट के मामले में, मुझे नहीं पता कि मुझमें अभी बहुत कुछ बचा है या नहीं। मैंने उनके साथ (नामीबिया टीम) काफी अच्छा समय बिताया है और उनके लिए अपना अंतिम मैच संभवतः वर्ल्ड कप में इंग्लैंड जैसी विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ खेलना, मुझे लगता है यह सही समय है।"

Advertisement

वीजे ने इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 2 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया। 

बता दें कि वीजे ने साउथ अफ्रीका के लिए भी इंटनरेशनल क्रिकेट खेला है। उन्होंने नामीबिया के लिए 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था और उस टूर्नामेंट में टीम को सुपर 12 राउंड में पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। 

वीजे ने नामीबिया के लिए 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 532 रन बनाए हैं और 35 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 9 वनडे  में 228 रन 6 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 54 टी-20 और 15 वनडे खेले हैं। 

Also Read: Live Score

Advertisement

हालांकि वीजे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार