पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) को रिलीज करने के चार दिन के भीतर यू-टर्न लेते हुए उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शामिल किया है।

Advertisement

18 वर्षीय नसीम को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सोमवार को पीएसएल से रिलीज कर दिया गया था।

Advertisement

क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा, "पीसीबी और पीएसएल फ्रेंचाइजी की बैठक के बाद नसीम को वापस इस टूर्नामेंट में शामिल करने पर सहमति बनी। उन्हें प्री आईसोलेशन से पहले कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट देनी होगी जिसके बाद वह टीम होटल में घुस सकते हैं। इसके बाद उनके कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह अबु धाबी के लिए उड़ान भर सकते हैं।"

कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार, पीएसएल के छठे सीजन के शेष मुकाबलों के लिए चार्टर प्लेन से जाने वाले खिलाड़ियों को 24 मई को कराची और लाहौर में एकत्र होना था और नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी थी जो 48 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए थी।

हालांकि नसीम ने 18 मई की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद उन्हें आईसोलेशन में भेजा गया और बाद में रिलीज कर दिया गया।

पीएसएल-6 के प्रमुख बाबर हमीद ने कहा था कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं हो इसके लिए नसीम को बाहर करना जरूरी था। हालांकि पीसीबी और पीएसएल ने अब इस पर यू-टर्न ले लिया है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार