urvashi rautela and naseem shah: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह सुर्खियों में हैं। नसीम शाह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ रहा है। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर नसीम शाह के साथ एडिड की हुई स्टोरी शेयर की थी। इस फैनमेड वीडियो में उर्वशी रौतेला और नसीम शाह का लिंकअप किया जा रहा था। नसीम शाह से उर्वशी रौतेला को लेकर सवाल पूछा गया है।

Advertisement

ये खबरें काफी उड़ रही हैं कि उर्वशी रौतेला मैदान पर पाकिस्तान का मैच केवल और केवल नसीम शाह की वजह से देखने आ रही हैं। 19 साल के नसीम शाह से इंटरव्यू के दौरान एक पत्रकार ने पूछा, 'इंडियन मीडिया बहुत चला रहा है कि उर्वशी रौतेला आपके लिए आती हैं पाकिस्तान का मैच देखने?'

Advertisement

जिसका जवाब देते हुए नसीम शाह कहते हैं, 'यार देखो मुझे तो कुछ नहीं पता इस बारे में। मैं तो ग्राउंड में खेलता हूं लोग वीडियो भेजते हैं मुझे ऐसे कई लेकिन, मैं यही कहूंगा जो भी देखने आते हैं उनकी मेहरबानी है कि वो मैदान पर मैच देखने आते हैं। जो भी पसंद करता है मुझे चाहे कोई भी हो मेरे लिए अच्छी बात है।'

नसीम शाह ने आगे कहा, 'मेरे लिए जो भी आता है मैं उसका शुक्रिया करता हूं। मैं कौन सा आसमान से आया हूं कुछ खास नहीं है मुझमें। लेकिन, अल्लाह का शुक्र है कि लोग प्यार करते हैं। मुझे नहीं पता उर्वशी कौन है क्या है। मेरा फोकस क्रिकेट पर है सिर्फ।'

बता दें कि उर्वशी रौतेला का नाम कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग जैसा माहौल छिड़ गया था। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मिस्टर RP उनसे मिलने के घंटों इंतजार कर रहे थे। जिसपर ऋषभ पंत ने उर्वशी को ट्रोल किया था। ये मामला काफी ज्यादा गरमाया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार