पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। इंग्लैंड के पहली पारी में 657 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने भी शानदार शुरुआत की और ओपनर्स ने शतक लगाकर अपनी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की भी धुनाई हुई लेकिन तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) 3 विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब नसीम शाह प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे तो वहां एक पत्रकार ने बवाल मचा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पत्रकार नाराज हो जाता है और काफी कुछ बोल जाता है।

Advertisement

इस वीडियो के शुरुआत में ये सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार सवाल में पूछता है, 'नसीम शाह साहब एक ऐसी ही पिच फैसलाबाद में भी थी तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज डेनिस लिली ने बॉलिंग करने के बाद कहा था कि जब मैं मर जाऊं तो मुझे इस विकेट पर दफन किया जाए। तो आप क्या समझते हैं कि ये एक ऐसा विकेट है?

इस पत्रकार के सवाल को सुनकर नसीम हंस पड़ते हैं और कहते हैं, 'सर आप मुझे भी मारने के चक्कर में हैं।'

तब इस पत्रकार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक शख्स को रोक दिया और उसे टालने लगा लेकिन इस पर ये पत्रकार भड़क गया और बवाल मचा दिया। इस पत्रकार ने कहा, ”आप मेरी बात सुनें। आप मेरी सलवार कमीज देखकर ये न समझें कि मैं नया आया हूं। मुझे सवाल पूछने दें। ये क्या तरीका है। मैं आपको बताऊं ये सब मेरे सामने बच्चे हैं। जब आप पैदा नहीं हुए थे तब से मैं स्पोर्ट जर्नलिज्म कर रहा हूं।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार