ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन (Nathan Lyon) ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लॉयन ने दूसरी पारी में 46 ओवरों में 2 विकेट लिए, लेकिन सबसे ज्यादा 114 रन दिए। इससे पहले पहली पारी में 31 ओवर गेंदबाजी कर 97 रन लुटाए।

Advertisement

लॉयन भारत के खिलाफ अपने घर में गेंदबाजी में 2000 रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच को मिलाकर वह भारत खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 2077 रन दे चुके हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। एंडरसन ने अपनी सरजमीं पर भारत के खिलाफ टेस्ट में 1988 रन लुटाए हैं। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (1607 रन) तीसरे और औऱ पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमरान खान (1503) चौथे नंबर पर हैं। 

बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच ड्रॉ करा दिया। आस्ट्रेलिया ने भारत को 407 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच के आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पांच विकेट खोकर 334 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने में एक ओवर का खेल बचा था। दोनों टीमों ने आपसी सहमति से इसे न खेलने का फैसला किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार