Nathan Lyon Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025 (Ashes 2025) का दूसरा टेस्ट मुकाबला (AUS vs ENG 2nd Test) गुरुवार, 04 दिसंबर से ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज़ नाथन लियोन (Nathan Lyon) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर महान ग्लेन मैक्ग्राथ (Glenn McGrath) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 38 वर्षीय नाथन लियोन अपने टेस्ट करियर में अब तक 140 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 260 पारियों में उन्होंने 562 विकेट चटकाए। यहां से अगर वो द गाबा टेस्ट में इंग्लैंड के सिर्फ दो विकेट और चटकाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए महान खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्राथ (124 मैचों की 243 पारियों में 563 विकेट) को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे।
जान लें कि इस ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न के नाम दर्ज है, जिन्होंने 145 टेस्ट की 273 पारियों में 708 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
शेन वॉर्न - 145 मैचों की 273 पारियों में 708 विकेट
ग्लेन मैक्ग्राथ - 124 मैचों की 243 पारियों में 563 विकेट
नाथन लियोन - 140 मैचों की 260 पारियों में 562 विकेट
मिचेल स्टार्क - 101 मैचों की 194 पारियों में 412 विकेट
डेनिस लिली - 70 मैचों की 132 पारियों में 652 विकेट
ये भी जान लीजिए कि नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सातवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं और अब वो ग्लेन मैक्ग्राथ को पछाड़कर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में भी एक पायदान ऊपर पहुंच सकते हैं। बताते चलें कि टेस्ट क्रिकेट सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 133 मैचों की 230 पारियों में 800 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया का पूरा स्क्वाड (गाबा टेस्ट): स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।