श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ काफी मज़बूत कर ली है। पहली पारी में 6 विकेट पर 654 रन बनाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहली पारी में 165 रनों पर ऑलआउट करके 489 रनों की भारी बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका ने फॉलोऑन देते हुए दूसरी पारी में भी श्रीलंका के 5 विकेट 114 रन पर ही चटका दिए।

Advertisement

श्रीलंका पर इस समय पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है और अब उनको हार से कोई चमत्कार ही बचा सकता है। इससे पहले चौथे दिन नाथन लायन श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। अब तक इस टेस्ट में लायन 5 विकेट चटका चुके हैं और इन पांच में से दो बार तो उन्होंने श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाज़ दिनेश चांदीमल को आउट किया।

Advertisement

दिलचस्प बात ये रही कि लायन ने चांदीमल को एक ही सेशन में दो घंटे के अंदर दो बार आउट किया। चौथे दिन श्रीलंका ने पहली पारी में अपने बाकी बचे पांच विकेट गुच्छों में गंवा दिए, इनमें चांदीमल का विकेट भी शामिल था जिन्हें लायन ने एलबीडब्ल्यू आउट करके पवेलियन भेजा। पहली पारी में लायन ने चांदीमल को चौथे दिन 10 बजकर 13 मिनट पर आउट किया और इसके बाद दो घंटे के भीतर ही श्रीलंका को दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा और तब लायन ने 12 बजकर 3 मिनट पर एक बार फिर से चांदीमल को आउट करके दो घंटे में उन्हें दो बार आउट कर दिया।

इस बार लायन ने चांदीमल को ट्रैविस हेड के हाथों कैच आउट करवाया और श्रीलंका को मैच में एक बड़ा झटका दिया। पहली पारी की ही तरह दूसरी पारी में भी श्रीलंका के बल्लेबाजों ने घरेलू फैंस को निराश किया और अच्छे स्टार्ट मिलने के बावजूद अपने विकेट गंवा दिए। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 187 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं और वो हार की कगार पर खड़े हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार