Nathan Lyon Record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (AUS vs BAN 1st Test) गुरुवार, 13 अगस्त से डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ नाथन लियोन (Nathan Lyon) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट: 38 वर्षीय नाथन लियोन International Cricket में ऑस्ट्रेलिया के सबसे माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। वो अब तक 172 मैचों की 293 पारियों में 587 विकेट ले चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से वो बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन विकेट भी चटकाते हैं तो भी अपने 600 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दूसरे स्पिनर और पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

नाथन लियोन के अलावा सिर्फ महान शेन वॉर्न ने ही ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वो (शेन वॉर्न) अपने देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम कुल 999 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए International Cricket में सर्वाधिक विकेट

  • शेन वॉर्न - 338 मैचों की 463 पारियों में 999 विकेट
  • ग्लेन मैकग्रा - 375 मैचों की 492 पारियों में 948 विकेट
  • मिचेल स्टार्क - 300 मैचों की 397 पारियों में 759 विकेट
  • ब्रेट ली - 322 मैचों की 392 पारियों में 718 विकेट
  • नाथन लियोन - 172 मैचों की 293 पारियों में 597 विकेट

ये भी जान लीजिए कि नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 141 टेस्ट की 262 पारियों में 567 विकेट लिए हैं।

ध्यान दें कि ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI घोषित कर दी है, जिसमें नाथन लियोन मौजूद हैं। वो टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने चोटिल होने के कारण एशेज सीरीज के आखिरी दो मुकाबले मिस किए थे।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (पहला टेस्ट): जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार