भारतीय तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बाद अब नवदीप सैनी भी काउंटी क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। सैनी ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 में डर्बीशायर के खिलाफ अपना डेब्यू किया और  पहली ही गेंद पर वॉर्सेस्टरशायर के लिए अपना पहला विकेट हासिल कर लिया। सैनी ने डर्बीशायर के सलामी बल्लेबाज हैरी केम को इनस्विंगर डालकर पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

सैनी की इस गेंद में काफी गति भी थी और ये गेंद पड़ने के बाद काफी स्विंग भी कर गई। हैरी केम ने सोचा ये गेंद स्टंप्स से दूर जाएगी और इसीलिए उन्होंने गेंद को छोड़ दिया लेकिन गेंद काफी तेजी से अंदर आई और उनकी ऑफ स्टंप पर जा लगी। अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद नवदीप सैनी का जश्न देखने लायक था। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद वॉर्सेस्टरशायर की टीम 237 रनों पर ढेर हो गई और उनके कप्तान जेक लिब्बी (78) उनके लिए टॉप स्कोरर रहे। डर्बीशायर के लिए, अनुज दल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 रन देकर 5 विकेट लिए। वो अनुज दल ही थे जिन्होंने वॉर्सेस्टर के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था।

Also Read: Live Scorecard

जवाब में, डर्बीशायर की टीम ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं, जिसमें नवदीप सैनी और डिलन पेनिंगटन ने एक-एक विकेट लिया। 30 वर्षीय सैनी ने वॉर्सेस्टरशायर के साथ चार मैचों का करार किया है, लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर चुने जाने के बाद वो अपना ये करार छोटा कर सकते हैं। सैनी डर्बीशायर के खिलाफ तो केल रहे हैं लेकिन उनका यॉर्कशायर (10-13 जुलाई), लीसेस्टरशायर (19-22 जुलाई) और ग्लॉस्टरशायर (26-29 जुलाई) के खिलाफ खेलना मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा बनना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार