कोलकाता, 19 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें एक अच्छे गेंदबाज बनने की सभी क्षमता मौजूद है।

Advertisement

सैनी को अंबाती रायडू, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के साथ आगामी विश्व कप के लिए स्टैंड बाई की सूची में रखा गया है। 

Advertisement

नेहरा ने शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "उनके अंदर एक अच्छा गेंदबाज बनने की सभी क्षमता है। उनके पास गति और उछाल है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिलहाल उनका मनोबल बढ़ा हुआ है विशेषकर इस प्रारूप में क्योंकि यह काफी तेज है।" 

बेंगलोर ने आईपीएल 2018 के लिए इस तेज गेंदबाज को तीन करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

नेहरा ने कहा, "वह पिछले साल नहीं खेले थे। इसलिए काफी लोग असल में उनकी क्षमता पर संदेह कर रहे थे और कह रहे थे कि आपने उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा। देखिए वह आज कहां है। वह पहला स्टैंड बाई है और अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा।" 

उन्होंने कहा, "दो मैचों से ही उनका मनोबल बढ़ गया जबकि किसी ने नहीं सोचा था कि वह अच्छा करेगा। यह आईपीएल की खूबसूरती है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार