24 मार्च। मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में विजयी शुरुआत करते हुए शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

चेन्नई ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बेंगलोर को 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर कर दिया और फिर तीन विकेट खोकर 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस मैच में भले ही आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा लेकिन एक बात जो आरसीबी खेमें के लिए सुकून देने वाली रही वो युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की तेज गेंदबाजी रही।

भले ही नवदीप सैनी विकेट लेने में असफल रहे लेकिन एमए चिदंबरम की स्पिन को मदद करने वाली पिच पर जिस तेजी से गेंदबाजी कर विरोधी बल्लेबाजों को सहमा कर रखा वो कमाल का रहा।

यहां तक कि सीएसके पारी के दूसरे ही ओवर में नवदीप सैनी ने अनुभवी शेन वॉटसन को एक ऐसी तेज बाउंसर फेंकी जो सीधे शेन वॉटसन के हेलमेट पर जा लगी। आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने 140 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी थी जिसे शेन वॉटसन अच्छी तरह से खेल नहीं पाए और हेलमेट पर गेंद लगा बैठेय़

गौरतलब है कि मैच के बाद खुद कोहली ने भी नवदीप सेनी की गेंदबाजी की तारीफ की और कहा कि नवदीर सैनी एक घातक तेज गेंदबाज बननें वाले हैं। 

Navdeep Saini pings Watson on the helmet...fast on a slow pitch | CSK v RCB from r/Cricket
Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार