भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाने वाले पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) बुधवार (14 अक्टूबर) को अपना 39वां बर्थडे बना रहे हैं। इस खास दिन पर टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें विश किया, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) शामिल थे। 

Advertisement

इस समय दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएळ खेल रहे सैनी ने ट्विटर पर गंभीर के लिए इमोशनल मैसेज लिखा।

Advertisement

सैनी ने ट्वीट किया, “ आज के दिन मैं उस खास शख्स के बारे में कुछ लिखना चाहता जिसने मुझ पर सबसे ज्यादा विश्वास किया, मेरे प्यारे मेंटर। आपने मुझ पर हमेशा विश्वास रखा। आप हमेशा मेरे साथ खड़े करे और मुझे चीयर करते रहे जब मैं खुद हार मानने वाला था, लेकिन आपने नहीं मानी। यह आपका मुझमें विश्वास था कि जो मैं आज हूं वो बन पाया। हैप्पी बर्थडे भैया।”   

बता दें कि गंभीर ने शुरूआती दिनों में नवदीप सैनी की काफी मदद की थी। गंभीर ने सिलेक्टर्स के लड़कर उन्हें दिल्ली की रणजी टीम में जगह दिलाई थी। सैनी इससे पहले भी कई इंटरव्यू में अपनी कामयाबी का श्रेय गंभीर को देते रहे हैं। 

दिसंबर 2019 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सैनी ने अब तक 5 वनडे औऱ 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार