India vs Afghanistan T20I Series Squad: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में नवीन-उल (Naveen-ul-Haq) हक की वापसी हुई है, वहीं अफगानिस्तान के टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान के तौर पर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) की पहली सीरीज होगी।
कंधे की चोट के कारण नवीन को लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ा, इस काऱण वह पिछले साल एशिया कप और इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए । इसके बाद उनके दाहिने कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के लिए सर्जरी हुई। 2023 वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास ले चुके 26 साल के नवीन अफगानिस्तान के लिए आखिरी बार दिसंबर 2024 में खेले थे।
ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की टीम में वापसी हुई है, जिससे मिडल ऑर्डर और गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी।
घरेलू क्रिकेट और श्पागीज़ा क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद, अनकैप्ड विकेटकीपर नूर रहमान को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। राशिद खान, मोहम्मद नबी, नूर अहमद और नंग्याल खरोती स्पिन गेंदबाजी के चार विकल्प हैं। इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया है।
तीन टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले 13,15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टीम इस प्रकार हैं
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक
Also Read: LIVE Cricket Score
रिजर्व खिलाड़ी: इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक।