श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है और वहां हालात दिनों-दिन और खराब होते जा रहा है। इस बीच श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा ने महिंदा राजपक्षे के ट्वीट पर उनको जमकर लताड़ा जो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, महिंदा राजपक्षे ने एक ट्वीट में लोगों से शांति और संयम बरतने की अपील की थी।

Advertisement

महिंदा राजपक्षे जिन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया है उनके इस ट्वीट के बाद कुमार संगाकारा ने उन्हें रिप्लाई करते हुए लिखा, 'सिर्फ आपके समर्थकों, गुंडों और ठगों ने हिंसा को अंजाम दिया था, जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला करने से पहले आपके दफ़्तर में आए थे।'

Advertisement

कुमार संगाकारा और श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की हिम्मत को देखकर जाने माने पत्रकार जिन्हें रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया था रवीश कुमार ने भी रिएक्शन दिया है। रवीश कुमार ने फेसबुक पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा जिसमें एक अखबार की कंटिग है जो श्रीलंकाई क्रिकेटर्स के बारे में जिक्र कर रही है।

रवीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी जनता के साथ खड़े हैं। सरकार की आलोचना कर रहे हैं कि वह भाड़े के गुंडे भेज कर आम जनता पर हमले करवा रही है। भारत के खिलाड़ी होते तो इंवर्टर और बैटरी के विज्ञापन में लगे होते। सरकार से मार खाने के बाद जनता भी चुप रहने वाले इन क्रिकेटरों पर दिला लुटाती रहती। समय सबका साक्षी है।'

बता दें कि कुमार संगाकारा के अलावा महेला जयवर्धने और 1996 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने भी सरकार पर निशाना साधा है। इसके अलावा लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने भी खुलकर अपनी बात रखी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार