टी-20 वर्ल्ड कप के राउंड 1 का पांचवां मुकाबला नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच मंगलवार को खेला जाएगा।

Advertisement

NED vs NAM: Match Preview

Advertisement

नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपने टूर्नामेंट के सफर की शुरुआत की है। इस मैच में नामीबिया के बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जान फ्रीलिंग ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। फ्रीलिंग ने 157.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जेजे स्मिट ने भी 16 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्को की मदद से 31 रनों की पारी खेली थी। वहीं निकोल लॉफ्टी(20), स्टीफन बार्ड(26), और गेरहार्ड इरासमस(20) को भी शुरुआत मिली थी।

नामीबिया की गेंदबाज़ गेम चेंजर साबित हुए। बैट से चमकने के बाद जान फ्रीलिंग ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। डेविड वीज़े, बर्नाडे स्कोलट्ज, और बेन शिकोंगों ने भी दो -दो विकेट हासिल किए। जेजे स्मिट को एक विकेट मिला। बेन शिकोंगो का ओवर गेम चेंजर साबित हुआ था।

नीदरलैंड्स ने भी यूएई को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज किया है, लेकिन इस मुकाबले में बल्लेबाज़ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। मैक्स ओ'दाऊद ने सबसे ज्यादा टीम के लिए 23 रनों की पारी खेली। वहीं बेस डी लीड(14), कॉलिन एकरमेन(17), स्कॉट एडवर्ड्स(16), और टिम प्रिंगल(15) शुरुआत मिलने के बाद अपनी पारी को बड़ी नहीं कर सके।

टीम की गेंदबाज़ी बल्लेबाज़ी से काफी बेहतर रही। बेस डी लीडे ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं फ्रेड क्लासेन ने अपने कोटे में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। टिम प्रिंगल और वान डर मर्व ने भी एक-एक विकेट चटकाया। अपनी गेंदबाज़ी के दम पर नीदरलैंड्स ने यूएई को 111 रनों पर रोका।

Advertisement

NED vs NAM: Match Details

समय – मंगलवार, अक्टूबर 18. 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 09: 30 बजे
वेन्यू -  सिमोंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग

NED vs NAM: Match Prediction

Advertisement

नामीबिया और नीदरलैंड्स दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर एक दूसरे से भिड़ती नज़र आएगी। इस मुकाबले में नामीबिया फेवरेट रहेगी।

NED vs NAM Head-to-Head

कुल – 02
नामीबिया – 01
नीदरलैंड्स - 01

Advertisement

NED vs NAM: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

NED vs NAM Team News

Advertisement

दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी नया अपडेट नहीं दिया गया है।

NED vs NAM Probable Playing XI

नामीबिया: माइकल वैन लिंगन, दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान फ़्रीलिंक, जे जे स्मिट, डेविड विसे, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो

Advertisement

नीदरलैंड्स: मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

NED vs NAM Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर - स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाज - मैक्स ओडोड, टॉम कूपर, स्टीफ़न बार्ड
ऑलराउंडर - बास डी लीडे, गेरहार्ड इरास्मस, जान फ्रिलिनक
गेंदबाज़ - फ्रेड क्लासेन, टिम प्रिंगल, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जे जे स्मिट

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार