सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma ने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस मैच में जीत दिलाने में गेंदबाजों की कोशिश ने बड़ा योगदान दिया है।

Advertisement

मुंबई ने हैदराबाद को 151 रनों का लक्ष्य देने के बाद उसकी पारी 19.4 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। मुंबई की आईपीएल के इस सीजन की यह लगातार दूसरी जीत थी।

Advertisement

रोहित ने कहा, "गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की। हमें पता था कि यह आसान नहीं होगा। इस पिच पर अच्छी गेंदबाजी करना आसान नहीं है। मेरे ख्याल से ऐसी पिच पर यह अच्छा स्कोर था। दोनों टीमों ने पावरप्ले का इस्तेमाल करने की कोशिश की।"

उन्होंने कहा, "हमने मध्य ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। टीम के कई खिलाड़ियों ने इस पिच पर काफी क्रिकेट खेला है लेकिन हमें कुछ विभाग में काम करने की जरूरत है। मेरे ख्याल से पिच लगातार धीमी हो रही थी। एक सेट बल्लेबाज का होना जरूरी है लेकिन यहां कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी है। कीरोन पोलार्ड वर्षो से हमारे लिए अंत में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते आए हैं और हमें भी उनपर भरोसा है। "
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार