VIDEO: लुधियाना के लौंडे ने स्टेडियम की छत पर पहुंचाई गेंद, 101 मीटर दूर जाकर गिरी बॉल

Updated: Sun, Apr 02 2023 21:49 IST
Cricket Image for VIDEO: लुधियाना के लौंडे ने स्टेडियम की छत पर पहुंचाई गेंद, 101 मीटर दूर जाकर गिरी (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ी अपना डेब्यू कर रहे हैं और उन खिलाड़ियों में से एक हैं पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले नेहल वढेरा, जो अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रही थी और इस मैच में नेहल को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।

मुंबई ने इस मैच में अपने टॉप ऑर्डर को जल्दी गंवा दिया और उसके बाद तिलक वर्मा ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अच्छी पार्टनरशिप की जिसके चलते मुंबई की टीम 171 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस दौरान नेहल वढेरा बेशक 21 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उनके इन 21 रनों में दो लंबे-लंबे छक्के भी शामिल थे और एक छक्का तो 101 मीटर दूर जाकर गिरा।

नेहल के बल्ले से ये छ्क्का 14वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। कर्ण शर्मा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर भी नेहल ने एक छ्क्का मारा था लेकिन चौथी गेंद पर जो छक्का उन्होंने मारा वो 101 मीटर दूर जाकर गिरा। इस छक्के के साथ ही वो इस आईपीएल में 100 मीटर लंबा छक्का मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Also Read: IPL के अनसुने किस्से

नेहल ने इससे पहले पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में भी रनों का अंबार लगाया था जिसके चलते उन्हें आईपीएल में मुंबई जैसी बड़ी टीम ने खरीदा और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलकियां भी दिखा दी हैं। ऐसे में अगर मुंबई की टीम उन्हें आगे आने वाले मैचों में भी मौका देती है तो वो इस टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें