आईपीएल 2023 में कई खिलाड़ी अपना डेब्यू कर रहे हैं और उन खिलाड़ियों में से एक हैं पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखने वाले नेहल वढेरा, जो अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस सीजन के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रही थी और इस मैच में नेहल को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया।

Advertisement

मुंबई ने इस मैच में अपने टॉप ऑर्डर को जल्दी गंवा दिया और उसके बाद तिलक वर्मा ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अच्छी पार्टनरशिप की जिसके चलते मुंबई की टीम 171 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस दौरान नेहल वढेरा बेशक 21 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उनके इन 21 रनों में दो लंबे-लंबे छक्के भी शामिल थे और एक छक्का तो 101 मीटर दूर जाकर गिरा।

Advertisement

नेहल के बल्ले से ये छ्क्का 14वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। कर्ण शर्मा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर भी नेहल ने एक छ्क्का मारा था लेकिन चौथी गेंद पर जो छक्का उन्होंने मारा वो 101 मीटर दूर जाकर गिरा। इस छक्के के साथ ही वो इस आईपीएल में 100 मीटर लंबा छक्का मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

नेहल ने इससे पहले पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में भी रनों का अंबार लगाया था जिसके चलते उन्हें आईपीएल में मुंबई जैसी बड़ी टीम ने खरीदा और पहले ही मैच में उन्होंने अपनी प्रतिभा की झलकियां भी दिखा दी हैं। ऐसे में अगर मुंबई की टीम उन्हें आगे आने वाले मैचों में भी मौका देती है तो वो इस टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार