NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच Basin Reserve में खेला गया टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेजबानों ने इंग्लिश टीम को रोमांचक अंदाज में 1 रन से हराकर जीत लिया है। हालांकि इस मैच में एक समय ऐसा भी था जब मानो यूं लग रहा था कि इंग्लिश टीम bazball के दम पर मैच अपने पाले में कर लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और नील वैगनर ने जेम्स एंडरसन को आउट करके इंग्लैंड को ऑलआउट कर दिया। आउट होने के बाद जेम्स एंडरसन रूआंसे से नज़र आए।

Advertisement

वैगनर ने लिया एंडरसन से बदला: इस मुकाबले के दौरान दो तेज गेंदबाज़ों के बीच एक मिनी बैटल देखने को मिली, लेकिन यहां अंतर यह था कि वैगनर गेंदबाज़ी कर रहे थे और एंडरसन के हाथों में बैट था। यह मिनी बैटल शुरू हुई थी वैगनर के 15वें ओवर की आखिरी गेंद से, यहां एंडरसन ने बैजबॉल क्रिकेट खेलते हुए वैगनर को जोरदार शॉट लगाकर चौका प्राप्त किया था।

Advertisement

एंडरसन का यही शॉट था जिसके बाद इंग्लैंड और जीत के बीच का अंतर 6 रनों से घटकर महज 2 रन रहा गया था, लेकिन वैगनर भी पीछे हटने वाले नहीं थे। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ को एक बार फिर मौका मिला अपने कोटे के 16वें ओवर में। यहां एंडरसन एक बार फिर वैगनर को शॉट लगाने के लिए तैयार थे, वहीं वैगनर के पास उन्हें आउट करने का मौका था। कीवी गेंदबाज़ ने लेग स्टंप पर बल्लेबाज़ को फॉलो करके गेंद डिलीवर की।

एंडरसन शरीर के करीब आ रही गेंद को झेल नहीं सके और गेंद छोड़ने की जगह अपने बैट का किनारा गेंद से लगा बैठे। विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल ने अपनी दाई ओर कूद लगाई और एक शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ जेम्स एंडरसन के चेहरे पर दुख के भाव थे। मानों एंडरसन खुद से निराश हों।

इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने कुल 258 रनों का लक्ष्य रहा था। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 113 गेंदों पर 95 रन ठोके, लेकिन इस दौरान कोई भी अन्य खिलाड़ी उनका लंबे समय तक क्रीज पर साथ नहीं दे सका। टीम के स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक अहम समय में रन आउट हुए। उन्होंने एक गेंद का भी सामना नहीं किया था। यहां से मुकाबला कीवी टीम के पाले में जाना शुरू हुआ और अंत में न्यूजीलैंड ने मैच 1 रन से जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार