West Indies vs Nepal 2nd T20I Highlights:  आसिफ शेख (Aasif Sheikh) और संदीप जोरा (Sundeep Jora) के धमाकेदार अर्धशतकों के बाद मोहम्मद आदिल आलम (Mohammad Aadil Alam)  की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर नेपाल ने सोमवार (29 सितंबर)  शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज को 90 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से यह किसी एसोसिएट देश की इस फॉर्मेट में किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

इसके साथ ही नेपाल ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह पहली बार है जब नेपाल ने किसी पूर्ण सदस्य देश को टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में मात दी है।  

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने निर्धारित 20 ओर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें आसिफ ने 47 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के जड़कर नाबाद 68 रन बनाए। वहीं जोरा ने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के जड़े।

वेस्टइंडीज के लिए काइल मेयर्स और कप्तान अकील हुसैन ने 2-2 विकेट, वहीं जेडियाह ब्लेड्स ने 1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम 17.1 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे जेसन होल्डर ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

नेपाल के लिए गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए मोहम्मद आदिल आलम ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं कुशल भुर्तेल ने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा ललित राजबंशी, करन केसी और दिप्रेंद्र सिंह ऐरी ने 1-1 विकेट हासिल किए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का तीसरा औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 30 सितंबर को शारजाह में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार