साउथ अफ्रीका ने शनिवार (15 जून) को सेंट विंसेंट के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में नेपाल को 1 रन से हरा दिया। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज के अपनी सभी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज कर ली। वहीं, नेपाल की टीम उलटफेर करने से कुछ इंच दूर रह गई। अगर नेपाल की टीम ये मैच जीत जाती तो उनकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रहती लेकिन इस हार के साथ उनका सफर भी खत्म हो गया है।

Advertisement

इस रोमांचक मैच में हार के बाद नेपाल के खिलाड़ी तो मायूस दिखे ही लेकिन साथ ही फैंस भी अपने आंसूं नहीं रोक पाए। इस मैच के दौरान नेपाली फैंस के अलग-अलग इमोशंस देखने को मिले। इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दो नेपाली फैंस आपस में लड़ पड़ते हैं। ये घटना उस समय घटित हुई जब नेपाल की पारी का 19वां ओवर चल रहा था और तभी दो फैंस आपस में लड़ पड़ते हैं। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी। ओपनिंग बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स ने 49 गेंदों में 43 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली। नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 4 विकेट और दिपेंद्र सिंह ने 3 विकेट चटकाए। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरूआत अच्छी रही। एक समय नेपाल का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन था, लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई। आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी और सुपर ओवर के लिए एक रन की। लेकिन गुलशन झा के रनआउट होने के साथ ही नेपाल का सुपर 8 का सपना टूट गया। नेपाल 7 विकेट गंवाकर 114 रन ही बना पाई। नेपाल के लिए आसिफ शेख ने 49 गेंदों में 42 रन और अनिल शाह ने 24 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। जबकि साउथ अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार