27 जनवरी (CRICKETNMORE): नेपाल के युवा बल्लेबाज रोहित पौडेल ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

रोहित ने यूएई के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में 58 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने 16 साल 146 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

सचिन ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक 16 साल 213 दिन की उम्र में लगाया था। 

इसके अलावा रोहित ने वनडे में सबसे कम उम्र में अर्धशतक मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना  दिया। अफरीदी ने 16 साल 217 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में अर्धशतक बनाया था।

लेखक के बारे में

Athar Ansari
►Journalist (Haider Bilal) Read More
ताजा क्रिकेट समाचार