21 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 27 और 28 जनवरी को होने वाला है। बीसीसीआई ने 578 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Advertisement

इन 578 खिलाड़ियों में 360 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं तो वहीं 218 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार नेपाल का एक क्रिकेटर भी आईपीएल ऑक्शन में दिखाई देगा।

आईपीएल 2018 के ऑक्शन में एसोसिएट देश नेपाल टीम के स्पिनर संदीप लामिचाने को भी शामिल किया गया है। आफको बता दें कि  संदीप लामिचाने एक शानदार लेग स्पिनर हैं।

संदीप लामिचाने को पहचान ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दिलाई है। ंअंडर 19 वर्ल्ड कप 2016 में  संदीप लामिचाने ने आय़रलैंड के खिलाफ हैट्रिक विकेट लेकर सर्खियां बटोरी थी।

जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने संदीप लामिचाने को अपने साथ सि़डनी ले गए जहां उऩ्हें माइकल क्लार्क क्रिकेट अकेडमी में दाखिला कराया था। 

आपको बता दें कि  संदीप लामिचाने ने अबतक 9 लिस्ट ए मैच खेले हैं और 12 विकेट चटकाए हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2016 में संदीप ने कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार