आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। एक तरफ जहां इस हार के बाद श्रीलंका की टीम ने सुपर-12 में अपनी जगह बना ली है तो वही दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Advertisement

नीदरलैंड की टीम जैसे ही इस टूर्नामेंट से बाहर हुई वैसे ही टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रयान टेन डोशेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। डोशेट ने सितंबर की शुरुआत में ही यह कह दिया था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और आखिरकार जब नीदरलैंड की टीम अगले पड़ाव में नहीं जा सकी तो उन्होंने अपने फैसले पर अमल किया।

Advertisement

41 साल के रयान टेन डोशेट ने नीदरलैंड क्रिकेट से बात करते हुए कहा,"जिस तरह से हमने खत्म किया वो थोड़ा मुश्किल भरा रहा लेकिन एक बार फिर से इसका हिस्सा बनके अच्छा लगा। नीदरलैंड के लिए खेलना हमेशा से मेरे लिए शान की बात रही है।"

साल 2006 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले रयान ने रिकॉर्ड तीन बार आईसीसी एसोशिएट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। उनको साल 2008, 2010 और 2011 में यह खिताब मिला है।

दुनिया की कई क्रिकेट लीग में अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले टेन डोशेट ने साल 2011 से लेकर 2015 तक आईपीएल में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेला है और वो तब उस टीम का हिस्सा थे जब केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स और फिर पंजाब किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। रयान ने अपने देश के लिए 33 वनडे मैचों में 1541 रन बनाए है। 22 इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले में उनके नाम 533 रन दर्ज है। इसके अलावा 203 फर्स्ट-क्लास मैचों में उन्होंने 11,298 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम पर 214 विकेट दर्ज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार