पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में सीरीज का दूसरा मैच मेजबानों के लिए डू ओर डाई वाला मुकाबला रहेगा।

Advertisement

NED vs PAK: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – गुरुवार, 18 अगस्त, 2022
समय – दोपहर 02: 30 बजे
जगह – हेज़ेलारवेग, रॉटरडैम 

NED vs PAK: Match Preview

नीदरलैंड्स की टीम ने पहले वनडे में पाकिस्तान की टीम को अच्छी टक्कर दी, लेकिन वह मुकाबला नहीं जीत सके। मेजबाने के लिए तीन खिलाड़ी ने अर्धशतकीय पारी खेली। विक्रमजीत सिंह(65), टॉम कूपर(65), और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स(71) ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों का बेहतरीन तरीके से सामना किया।

नीदरलैंड् की गेंदबाज़ी की बात करें तो बेस डी लीड टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लेकिन लोगन वेन बीक के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने जमकर रन लूटे। लोगन ने 10 ओवर में 89 रन लूटाकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं विवियन किंगमा के नाम एक विकेट रहा।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए फखर जमान हीरो बनकर सामने आए। फखर ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान बाबर ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाया और 74 रन जोड़े। शादाब खान ने टीम को अच्छा फिनिश दिया और 28 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। आगा सलमान ने भी अंतिम ओवर्स में 16 बॉल पर 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

मेहमानों के गेंदबाज़ों ने भी अच्छे खासे रन लूटाए। हारिस रऊफ ने 67 रन देकर 3 विकेट निकाले, वहीं नसीम शाह ने 51 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद वसीम और मोहम्मद नवाज ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

NED vs PAK: Match Prediction

Advertisement

पाकिस्तान ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है और मेहमानों के बल्लेबाज़ भी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। ऐसे में दूसरे मुकाबले में  पाकिस्तान की टीम ही फेवरेट रहेगी।

NED vs PAK Head-to-Head

कुल – 4
नीदरलैंड्स – 0
पाकिस्तान – 4

Advertisement

NED vs PAK Team News

दोनों ही टीमों की तरफ से किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

NED vs PAK Probable Playing XI:

Advertisement

नीदरलैंड्स - विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, वेस्ली बारेसी, बेस डी लीडे, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामनुरु, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, विवियन किंगमा

पाकिस्तान - इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आगा सलमान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह

NED vs PAK Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर- मोहम्मद रिजवान, स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाज - बाबर आजम, इमाम-उल-हक, फखर जमान, विक्रमजीत सिंह, टॉम कूपर
ऑलराउंडर- बेस डी लीडे, शादाब खान
गेंदबाज- हारिस रऊफ, नसीम शाह

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार