न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को एतेहासिक जीत के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है, वहीं न्यूजीलैंड को 219 रन की । दिन का खेल खत्म होने पर डेरिल मिचेल (44 रन) औऱ ईश सोढ़ी (7 रन) नाबाद रहे।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम चौथे दिन 3 विकेट पर 212 रनों से आगे खेलने उतरी थी। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (105) के शतक, मुश्फिकुर रहीम (67) और मेहदी हसन मिराज (नाबाद 50) के अर्धशतकों के दम पर दूसरी पारी में 338 रन बनाए। पहली पारी में 7 रन से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 332 रनो का लक्ष्य रखा। 

Advertisement

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को पहली ही ओवर में झटका लगा और टीम इससे उभर नहीं सकी, थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। मिचेल तीसरे दिन टीम के टॉप स्कोरर रहे, लेकिन 5 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही आउट हो गए। 

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में अब तक ताइजुल इस्लाम ने 4 विकेट, शोरफुल इस्लाम, नईम हसन और शोरफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 310 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 317 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी। 

टीमें:

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शहादत हुसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, ताइजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम।

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), एजाज पटेल।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार