नई दिल्ली, 20 अक्टूबर | भारत ने गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बल पर गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर चल रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 242 रनों पर सीमित कर दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम कप्तान केन विलियमसन (118) के शतक के बावजूद निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 242 ही बना सकी।

केन विलियमसन का वनडे में ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

विलियमसन ने अपनी शतकीय पारी में 128 गेंदों का सामना किया और 14 चौके एवं एक छक्का लगाया। उन्हें लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया।

कप्तान के अलावा पहले मैच में अर्धशतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने 46 रनों का योगदान दिया। काम चलाऊ स्पिनर केदार जाधव की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। मार्टिन गुप्टिल (0) का विकेट मैच की दूसरी गेंद पर गिर जाने के बाद विलियमसन और लाथम ने दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की।

OMG: शतकवीर केन विलियमसन ने रचा वनडे क्रिकेट का यह बड़ा कारनामा

भारतीय गेंदबाजों ने लेकिन आखिरी ओवरों में बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और किवी टीम को आखिरी के 10 ओवरों में सिर्फ 40 रन जुटाने का अवसर दिया। इस दौरान उन्होंने किवी टीम के छह विकेट भी चटकाए।

वीडियो: उमेश यादव की इस गेंद ने किया कमाल, गुप्टिल हुए हताश

अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मेहमानों को बड़े लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। किवी टीम के मिशेल सेंटनर नौ और ट्रेंट बाउल्ट पांच रन पर नाबाद लौटे।

BREAKING: दिल्ली वनडे में टॉस जीतते ही धोनी ने किया ये हैरत भरा कमाल

भारत की तरफ से मिश्रा और जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन-तीन सफलताएं हासिल कीं। अक्षर पटेल, उमेश यादव और जाधव एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार