ENG vs NZ 2nd Test: टॉम लैथम की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार, 21 जून को द ओवल टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड को उनकी दूसरी इनिंग में 209 रनों पर ऑल आउट करके 253 रनों से शानदार जीत हासिल की है। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार वापसी करके इसे 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में मेहमान टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोल्स और मैट हेनरी रहे।

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की पहली इनिंग में 135 गेंदों पर 18 चौके ठोककर 100 रन बनाए थे, वहीं हेनरी निकोलस ने कीवी टीम की दूसरी इनिंग में 171 गेंदों पर 16 चौके जड़कर 121 रनों की शतकीय पारी खेली। बात करें अगर मैट हेनरी की तो उन्होंने इंग्लैंड की दोनों ही इनिंग में कुल 11 विकेट (24 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट और 18.1 ओवर में 29 रन देकर 6 विकेट) चटकाए।

बताते चलें कि द ओवल टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 463 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के कैप्टन जो रूट ने 145 गेंदों पर 77 रन और हैरी ब्रूक ने 54 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। हालांकि इनके अलावा इंग्लिश टीम का कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सका जिस वज़ह से पूरी इंग्लिश टीम अपनी दूसरी इनिंग में 209 रनों पर सिमट गई और इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 253 रनों से जीता।

ध्यान दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली इनिंग में 391 रन और दूसरी इनिंग में 362 रन ठोके थे। इसके जवाब में इंग्लिश टीम अपनी पहली इनिंग में 291 रन और दूसरी इनिंग में 209 रन ही बना पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसी के साथ अब ये तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो गई है। याद दिला दें कि लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 115 रनों से जीता था। यानी अब इस टेस्ट का तीसरा और आखिरी मुकाबला जो कि गुरुवार, 25 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा, वो सीरीज डिसाइडर भी होगा। जो भी टीम ये गेम जीतेगी, वो टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार