New Zealand vs Pakistan T20I: न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (12 जनवरी) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 46 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। डेरिल मिचेल को उनके तूफानी अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ यह इस फॉर्मेट में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। टॉप स्कोरर रहे मिचेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंदों में 57 रन, फिन एलेन ने 15 गेंद में 34 रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए डेब्यू मैच में अब्बास अफरीदी और शाहीन अफरीदी ने 3-3 विकेट, हारिस रऊफ ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनिंग बल्लेबाजी से हटाए गए बाबर आजम नंबर 3 पर आए और 35 गेदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। सईम अयूब ने 27 रन और मोहम्मद रिजवान ने 25 रन की पारी खेली। 

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 4 विकेट, बेन सियर्स,एडम मिल्ने ने 2-2 विकेट और ईश सोढ़ी ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार