अबुधाबी/नई दिल्ली, 20 दिसंबर (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड ने पांचवे और अंतिम मैच में पाकिस्तान को 68 रनों से हराकर अबुधाबी में खेली जा रही एक दिवसीय क्रिकेट मैचों की सीरीज कल यहां 3––2 से अपने नाम कर ली है। 276 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 43.3 ओवर में ही 207 रन पर ऑल आउट हो गयी। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने करियर का सबसे अच्छा खेल दिखाते हुए महज 30 रन देकर पांच विकेट लिए। पाकिस्तान के हैरिस सोहेल ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए जबकि अहमद शहजाद ने 54 रन बनाए।

वहीं न्यूजीलैंड की चार विकेट पर 275 रनों की पारी में कप्तान केन विलियमसन का 97 रनों का जबकि रॉस टेलर के नाबाद 88 रनों का योगदान रहा। पांच एक दिवसीय मैचों की इस सीरीज में पाकिस्तान ने पहला और तीसरा मैच जीता जबकि बाकि तीनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार