नई दिल्ली, 31 जनवरी (CRICKETNMORE) । वेलिंग्टन में खेले जा रहे दो वन डे मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के महज 29 गेंदों पर धमाकेदार 67 रन की बदौलत न्यूजीलैंड के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे न्यूजीलैंड ने रोज टेलर (59) और ग्रांट इलियोट (64) के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत 39.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ग्रांट इलियोट को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। पाकिस्तान की तरफ से शाहिद अफरीदी ने महज 29 गेंदों पर धमाकेदार 67 रन बनाये। अफरीदी के अलावा मिसबाह उल हक 58, हैरिस सोहेल 23. अहमद शहजाद ने 15 व उमर अकमल ने 13 रन बनाये। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाया। पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 45.3 ओवरों में केवल 210 रनों पर आल आउट हो गयी। 

न्यूजीलैंड की तरफ से ग्रांट इलियोट ने 3 व मिल्स, बोल्ट और एंडरसन ने 2-2 विकेट लिया। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने रोज टेलर (59) और ग्रांट इलियोट (64) के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत 39.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इन दोनों के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 39, ब्रैंडन मैक्कुलम ने 17 व टी.लाथम ने 23 रन बनाया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इरफान, बिलावल भट्टी और शाहिद अफरीदी ने 1-1 विकेट लिया।

(ऐजंसी)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार