आईपीएल के 14वें सीजन में खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स, जो जून में लंदन में भारत के खिलाफ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगे, वे अभी भारत में ही रहना चाहते हैं और वे यहीं से ही इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। न्यूजीलैंड को दो जून से इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसके बाद वे 18 जून से भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे।

Advertisement

कप्तान केन विलियमसन, तेज गेंदबाज काइल जेमिसन और ट्रेंट बोल्ट के साथ-साथ मिशेल सेंटनर का भी टेस्ट टीम में शामिल होना निश्चित है और ये सब खिलाड़ी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ हीथ मिल्स ने स्टफ डॉट डॉट एनजेड से कहा, " हमें उस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ी मिल गए हैं।

वे बहुत अच्छी तरह से घर नहीं आ सकते और ना ही दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रह सकते और फिर इंग्लैंड जा सकते। इसलिए वे राउंड-रॉबिन खत्म होने या अंतिम सीरीज तक वहां रहने वाले हैं।"

मिल्स ने कहा कि वे भारत में मौजूद अपने खिलाड़ियों, सदस्य और कोचिंग स्टाफ के साथ संपर्क में है। आईपीएल में इस समय न्यूजीलैंड के 10 खिलाड़ी और सात कोचिंग स्टाफ के सदस्य है।

उन्होंने कहा, " वे चिंतित हैं। लेकिन वे ठीक हैं। अब तक किसी ने भी ऐसे संकेत नहीं दिए हैं कि वे स्वदेश लौटना चाहते हैं। इस मुश्किल समय में न्यूजीलैंड लौटना काफी मुश्किल होगा। वे चिंतित जरूर हैं, लेकिन भारत में बायो बबल में सुरक्षित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि बीसीसीआई इस मामले को गंभीरता से लेगा और इसका हल करेगा।" 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार